बहराइच: सरयू नदी में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
बहराइच। कोतवाली देहात के सरयू नदी में शुक्रवार शाम को राहगीरों ने शव उतरता दिखा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली देहात के लखनऊ रोड पर सरयू नदी (गोलवा …
बहराइच। कोतवाली देहात के सरयू नदी में शुक्रवार शाम को राहगीरों ने शव उतरता दिखा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
कोतवाली देहात के लखनऊ रोड पर सरयू नदी (गोलवा घाट) पुल है।
पुल से शुक्रवार शाम को गुजर रहे राहगीरों ने एक युवक का शव उतराता देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल देहात और तिकोनी बाग चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। कोतवाल सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-बिजनौर: ट्रक-बाइक की टक्कर में पिता-पुत्री की मौत
