झांसी: थाने में तमंचे पे डिस्को करने वाला सिपाही बर्खास्त, डांस करते हुए किया था फायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। झांसी के सदर थाने में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करते हुए डिस्को करने वाले आरोपी सिपाही कुलदीप सिंह को एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) ने बर्खास्त कर दिया है। सोशल वीडियो पर वीडियो वायरल होने के 15 दिन बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की है। एसएसपी का कहना है कि इस कृत्य के कारण आमजन में …

झांसी। झांसी के सदर थाने में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करते हुए डिस्को करने वाले आरोपी सिपाही कुलदीप सिंह को एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) ने बर्खास्त कर दिया है। सोशल वीडियो पर वीडियो वायरल होने के 15 दिन बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की है।

एसएसपी का कहना है कि इस कृत्य के कारण आमजन में पुलिस की छवि धूमिल हुई है। दरअसल, सदर थाना में तैनात पैरोकार के रिटायरमेंट की थाने में पार्टी चल रही थी। इसमें डीजे पर पुलिसकर्मी नाच रहे थे। तभी तमंचे पर डिस्को गाना पर सिपाही कुलदीप ने अपनी पिस्टल से फायर कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

इस पर कुलदीप को सस्पेंड कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वहीं, थानाध्यक्ष समेत 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए थे। एसएसपी शिवहरी मीना ने कहा कि हवा में लहराकर हर्ष फायरिंग से कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई : बर्खास्त जालसाज शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, जांच शुरू

संबंधित समाचार