बरेली: आशाओं ने यौन शोषण का लगाया आरोप, सीएम योगी से की शिकायत
बरेली, अमृत विचार। आशाओं ने अपने ही संगठन के लोगों पर उगाही करने समेत अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। आशाओं का आरोप है कि आरोपी दबंग है उनके साथ कोई भी अनहोनी कर कर सकते हैं। आशाओं ने अपने ही संगठन के पदाधिकारी पर …
बरेली, अमृत विचार। आशाओं ने अपने ही संगठन के लोगों पर उगाही करने समेत अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। आशाओं का आरोप है कि आरोपी दबंग है उनके साथ कोई भी अनहोनी कर कर सकते हैं।
आशाओं ने अपने ही संगठन के पदाधिकारी पर आरोप लगाया है कि वह आशाओं के ट्रांसफर के बदले मोटी रकम मांगते हैं और उनके लखनऊ के अधिकारी के साथ संबंध भी हैं। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने कुछ आशाओं से दुष्कर्म कर उनकी वीडियो बना ली है। यह लोग धरना प्रदर्शन की बात करके आशाओं को अपने साथ बाहर ले जाते हैं और फिर उनसे दुष्कर्म करते हैं और बाद में उनका वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं। इससे नाराज होकर कुछ आशाओं ने नया संगठन बना लिया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना डाकघर के एटीएम से तीन बार निशुल्क होगी निकासी
