फिल्म ‘काली’ की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई समेत पूरी टीम पर कानपुर में दर्ज हुआ एफआईआर
कानपुर। काली फिल्म को लेकर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता ने डायरेक्टर समेत पूरी टीम पर जूही थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में फिल्म निर्माताओं पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा है। फिल्म के पोस्टर को लेकर पूरे देश भर में हंगामा मचा है। इसमें देवी की पोशाक पहने महिला सिगरेट पी …
कानपुर। काली फिल्म को लेकर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता ने डायरेक्टर समेत पूरी टीम पर जूही थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में फिल्म निर्माताओं पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा है। फिल्म के पोस्टर को लेकर पूरे देश भर में हंगामा मचा है। इसमें देवी की पोशाक पहने महिला सिगरेट पी रही है। बैकग्राउंड में समलैंगिक समुदाय का झंडा लगा है।

एफआईआर में अधिवक्ता अनिरुद्ध जायसवाल ने डायरेक्टर लीना मणिमेकलई, एसोसिएट प्रोड्यूसर आशा पुनंचन, एडिटर श्रवण, फतिन चौधरी, ऋषभ कालरा समेत अन्य को नामजद किया है। इनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, आपराधिक साजिश रचने, किसी वर्ग द्वारा पवित्र मानी गई वस्तु को अपवित्र करने, आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। अधिवक्ता ने कहा कि लीना मणिमेकलाई ने हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों को चोट पहुंचाई है। इसका दंड उन्हें मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें:-फिल्म ‘काली’ के आपत्तिजनक पोस्टर पर बढ़ा विवाद, डायरेक्टर Leena Manimekalai के खिलाफ FIR दर्ज
