रायबरेली: ईरानी गैंग से पुलिस की मुठभेड़, सिपाही व दो बदमाशों को लगी गोली
रायबरेली । बदमाशों के ईरानी गैंग से शुक्रवार की रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमे दो बदमाशों के पैर में गोपी लगी है , जबकि एसओजी के एक सिपाही के हाथ में गोली लगी है । मौके से दो बदमाशों को पकड़ा गया है , जबकि उनके दो साथी फरार हो गए हैं। पुलिस …
रायबरेली । बदमाशों के ईरानी गैंग से शुक्रवार की रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमे दो बदमाशों के पैर में गोपी लगी है , जबकि एसओजी के एक सिपाही के हाथ में गोली लगी है । मौके से दो बदमाशों को पकड़ा गया है , जबकि उनके दो साथी फरार हो गए हैं।
पुलिस ने यह कार्रवाई शुक्रवार की रात ऊंचाहार सलोन मार्ग पर बीकरगढ़ बाजार के पास की है। रायबरेली पुलिस की एसओजी टीम ईरानी गैंग के गिरोह के कुछ सदस्यों का पीछा कर रही थी। बताते हैं कि बाइक व कार सवार बदमाश ऊंचाहार से सलोन रोड पर मुड़े तो ऊंचाहार कोतवाली पुलिस को भी एसओजी ने मदद के लिए बुला लिया । ऊंचाहार सलोन मार्ग पर उमरन बाजार से पहले बीकरगढ़ पाइप लाइन के पास बदमाशों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। दोनो ओर से हुई फायरिंग में निसार हुसैन निवासी मेंहदीबाग, थाना कोतवाली शहर, जनपद फर्रुखाबाद और ताहिर अली निवासी निवासी विदिशा रोड भानपुर, थाना छोला मंदिर, भोपाल मध्य प्रदेश के पैर में गोली लगी है। उनकी एसओजी टीम के सदस्य सिपाही राजीव शुक्ला के बाएं हाथ में गोली लगी है।
घायल बदमाश और सिपाही को पहले ऊंचाहार सीएचसी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनो घायल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विश्व जीत श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से दो अन्य बदमाश कार व बाइक से फरार हो गए है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
पढ़ें-इंडिगो ने एक और उड़ान शुरू करने को मांगा दिल्ली-बरेली-लखनऊ रूट
