मुरादाबाद : झमाझम बारिश ने लोगों को दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत, तापमान में आई गिरावट
मुरादाबाद,अमृत विचार। शनिवार की सुबह से बादल छाए रहने के बाद दस बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। हवा के झोंके के साथ बारिश से तापमान में कमी आई तो गर्मी के तेवर ढीले पड़ गए। पिछले कई दिनों से बारिश का अनुमान मौसम विभाग के …
मुरादाबाद,अमृत विचार। शनिवार की सुबह से बादल छाए रहने के बाद दस बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। हवा के झोंके के साथ बारिश से तापमान में कमी आई तो गर्मी के तेवर ढीले पड़ गए।
पिछले कई दिनों से बारिश का अनुमान मौसम विभाग के विशेषज्ञ जता रहे थे हालांकि शनिवार को यह सही साबित हुआ। बारिश होने की टकटकी लगाए लोग इससे बचने की बजाय पानी में भीगकर आनंदित होते रहे। गलियों में बच्चों ने पानी में घूमकर खुशियां मनाई। कई राहगीर बिना छाता और रेनकोट के आते जाते दिखाई दिए।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के विशेषज्ञ पंकज मिश्र ने बताया कि नदियों के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। बाढ़ चौकियों पर कर्मचारी तैनात हैं। जिला और तहसील स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय है।
ये भी पढ़ें : बरेली: मौसम ने ली करवट, काले घने बादलों के साथ हुई बूदांबांदी
