बाराबंकी: 13 से शुरू होगा महादेवा मेला, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
बाराबंकी। 13 जुलाई से शुरू होने वाले महादेवा मेला की तैयारियों को शनिवार को जिलाधिकारी ने अंतिम रूप दिया। दल बल के साथ महादेवा पहुंचे जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का जायजा लिया। तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व डीएम डॉक्टर आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने रामनगर तहसील के …
बाराबंकी। 13 जुलाई से शुरू होने वाले महादेवा मेला की तैयारियों को शनिवार को जिलाधिकारी ने अंतिम रूप दिया। दल बल के साथ महादेवा पहुंचे जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का जायजा लिया। तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व डीएम डॉक्टर आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने रामनगर तहसील के सभागार में मेले से जुड़े सभी अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने मेले के एक दिन पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।महादेवा में लगने वाले सावनी मेले की तैयारियां तहसील प्रशासन की जोरों पर है। शनिवार पूर्वान 11:00 बजे दिन में पहुंचकर डीएम डॉक्टर आदर्श सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। तदुपरांत मेला परिसर में पहुंचकर वहां की सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने बैठक में मेले से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को प्रकाश व्यवस्था पेयजल श्रद्धालुओं के ठहरने के स्थान सुरक्षा आदि की तैयारियों की रिपोर्ट मांगी।
कारण बताओ नोटिस मांगा है
इस दौरान बैठक में जिला चिकित्सा अधिकारी डा राम जी वर्मा को अनुपस्थिति पाने पर दूरभाष से संपर्क कर कारण बताओ नोटिस मांगा है। जिला अधिकारी के सामने जल निगम और पंचायत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी महादेवा में लगे 50 इंडिया मार्का हैंड पंप में कितने चालू है, या कितने बंद है। इसका स्पष्टीकरण नहीं दे पाए। जिसको जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मेले के अब रण क्षेत्र में किसी भी दुकान के न होने के निर्देश दिए हैं।
मेले में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को दर्शन पूजन करने के लिए लगाई जाने वाली बैरिकेडिंग की व्यवस्था पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कर्मचारियों को अपने कार्य को बेहतर ढंग से किए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिससे कि किसी प्रकार की कोई जनहानि न हो। बीडीओ रामनगर व सूरतगंज को दर्शनार्थियों के लिए लगाई जा रही बैरिकेडिंग के बगल गंदगी से बज-बजा रही नालियों को तत्काल साफ करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने को भी कहा।
अधिशासी अभियंता बिजली रामनगर से तत्काल समस्त मेला परिसर में लगी हाई मास्क लाइटों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर रेडियम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ एकता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह, उप जिलाधिकारी रामनगर तान्या, क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दुबे, अधिशासी अधिकारी मनीष राय, बीडीओ अमित त्रिपाठी सहित सभी विभागों के ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पढ़ें-मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना के निधन पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जताया शोक
