सीतापुर: बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, करीबियों पर शक, जांच में जुटी पुलिस
सीतापुर। वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर रात हुई वारदात के बाद हत्यारे फरार हो गए। सुबह सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची और कई करीबियों से पूछताछ की। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ढाकनपुरवा गांव में हुई हत्या की वजह पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है। हरगांव …
सीतापुर। वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर रात हुई वारदात के बाद हत्यारे फरार हो गए। सुबह सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची और कई करीबियों से पूछताछ की। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ढाकनपुरवा गांव में हुई हत्या की वजह पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है।
हरगांव थाना क्षेत्र का मल्लापुर गांव वासी 65 वर्षीय रामऔतार कई माह से अपनी बेटी की ससुराल ढाकनपुरवा में रह रहा था। शनिवार सुबह वृद्ध की मौत की खबर गांव वालों को मिली तो इमलिया सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। रामऔतार के दामाद प्रमोद से पूछताछ की गई। जानकारों की मानें तो पुलिस को करीबियों पर हत्या किये जाने का शक है।
बताया जा रहा है कि ऑटो खरीदने के बाद कुछ विवाद एक करीबी से हुआ था। फिलहाल पुलिस परिवार के तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित का कहना है कि रामऔतार के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। वृद्ध के कुछ रिश्तेदारों से पूछताछ हो रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-शिंजो आबे की हत्या के बाद जो बाइडेन ने की जापान के प्रधानमंत्री किशिदा से फोन पर बात
