Sri Lanka Crisis : सियासी संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे इस्तीफे देने के लिए तैयार, पीएम विक्रमसिंघे ने पद छोड़ने से किया इनकार
कोलंबो। आर्थिक संकटों से जूझ रहे श्रीलंका में जब राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे राष्ट्रपति भवन छोड़कर भाग गए। इस दौरान श्रीलंका के पार्टी नेताओं ने बैठक शुरू कर दी है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कहा है कि पीएम रानिल विक्रमासिंघे की बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह उसका सम्मान करेंगे। सूत्रों का कहना है …
कोलंबो। आर्थिक संकटों से जूझ रहे श्रीलंका में जब राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे राष्ट्रपति भवन छोड़कर भाग गए। इस दौरान श्रीलंका के पार्टी नेताओं ने बैठक शुरू कर दी है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कहा है कि पीएम रानिल विक्रमासिंघे की बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह उसका सम्मान करेंगे। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

पीएम ने इस्तीफा देने से इंकार किया
प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के निजी आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सूत्रों के अनुसार स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने के घर जूम पर हुई नेताओं की बैठक में राष्ट्रपति और पीएम को पद से हटाने की बात रखी गई। वहीं प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने बैठक में इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।
सांसद रऊफ हकीम ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि एक संभावना यह भी है कि अध्यक्ष संविधान के अनुसार अस्थायी राष्ट्रपति का पद संभालें। उन्होंने ट्वीट किया, “अध्यक्ष के आवास पर तत्काल पार्टी नेता की बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री, अनुरा कुमारा दिसानायके और एम.ए. सुमनथिरन सहित कई अन्य नेताओं ने वीसी के माध्यम से भाग लिया।

संसद अध्यक्ष के निवास पर तत्काल पार्टी नेता की बैठक में नेताओं ने पीएम रानिल विक्रमसिंघे और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे दोनों के इस्तीफे की मांग की है। वहीं SLFP अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

आपको बता दें कि श्रीलंका में मौजूदा हालात बहुत ही खराब हो गए हैं। विद्रोहियों ने श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन को कब्जे में कर लिया है। कुछ समय पहले ही देश की बिगड़ती हुई स्थिति का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति राजपक्षे का आवास घेर लिया था। बताया जा रहा है कि राजपक्षे राष्ट्रपति भवन छोड़कर भाग गए हैं।
ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, गोटबाया राजपक्षे आवास छोड़कर भागे, हिंसा में 100 घायल
