लखीमपुर-खीरी: गैस एजेंसी के मैनेजर पर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर की एलआरपी क्षेत्र में स्थित इंडेन गैस एजेंसी के मालिक ने मैनेजर पर तीन लाख रुपये और कई सिलिंडर हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी मैनेजर के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज की है। शाहजहांपुर जिले के थाना रामचंद्र मिशन …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर की एलआरपी क्षेत्र में स्थित इंडेन गैस एजेंसी के मालिक ने मैनेजर पर तीन लाख रुपये और कई सिलिंडर हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी मैनेजर के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज की है।

शाहजहांपुर जिले के थाना रामचंद्र मिशन के गांव कनेग निवासी विवेक कुमार सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह शहर के मोहल्ला बरखेरवा में रहते हैं। एलआरपी चौराहा के पास उनकी विवेक इण्डेन गैस सर्विस एजेंसी है। करीब दो साल से थाना निघासन के गांव सिसैया निवासी रोहित कुमार सिंह एजेंसी पर मैनेजर था और सारा काम देखता था। वह 21 जून 22 को अपने व्यापार एवं घरेलू काम की वजह से बाहर गए थे।

28 जून को वापस आने पर उन्होंने मैनेजर से अगले दिन हिसाब एवं स्टाक के मिलान की बात कहकर अपने घर चला गया। आरोप है कि मैनेजर रोहित कुमार सिंह 28 जून की ही देर शाम एजेन्सी से कुछ सिलिंडर रखी गाड़ी और हिसाब के लगभग करीब 3 लाख रुपये लेकर चला गया। मैनेजर रोहित कुमार सिंह सिलिंडर व रुपये मांगने पर वापस नहीं दे रहा है। धमकी दे रहा है कि रुपये व सिलिंडर वापस नहीं करेंगे। ज्यादा पीछे पड़ने पर जान से मार देने की धमकी दे रहा है।

उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी के मालिक की तहरीर पर आरोपी रोहित कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: पूर्व मंत्री ने एनओसी देने के लिए वन्यजीव प्रतिपालक को लिखा पत्र

 

संबंधित समाचार