ब्रिटेनः प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल हुईं केमी बेडेनोच, अपना पद छोड़ लिया ये फैसला
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के शरद ऋतु तक औपचारिक रूप से पद छोड़ने की घोषणा के बाद पूर्व मंत्री केमी बेडेनोच शनिवार को कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में शामिल हो गयी। बेडेनोच प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नवीनतम नेता हैं। इससे पहले भारतीय मूल के ऋषि सनक, टॉम तुगेंदत और …
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के शरद ऋतु तक औपचारिक रूप से पद छोड़ने की घोषणा के बाद पूर्व मंत्री केमी बेडेनोच शनिवार को कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में शामिल हो गयी। बेडेनोच प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नवीनतम नेता हैं।
इससे पहले भारतीय मूल के ऋषि सनक, टॉम तुगेंदत और सुएला ब्रेवरमैन प्रधानमंत्री बनने की कतार में है। बीबीसी के अनुसार, बेडेनोच ने कहा कि वह एक ऐसी सरकार का नेतृत्व करना चाहती हैं जो सच्चाई बताएगी। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रिटेन के समानता मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
बीबीसी ने उनके हवाले से कहा,”राष्ट्र को एक केंद्रित और मजबूत लेकिन सीमित सरकार की आवश्यकता है।” बीबीसी के अनुसार, उन्होंने कहा कि जॉनसन उन समस्याओं का एक लक्षण हैं जिनका हम सामना करते हैं, न कि उसका कारण। उन्होंने कहा कि वह विकास और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए अनुशासन के साथ कम करों का समर्थन करती हैं।
ये भी पढ़ें:- Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में हालात बद से बदतर, स्कूल-कॉलेज बंद, राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग, देखें Video
