लखीमपुर-खीरी: वन माफिया की 12 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली तिकुनियां पुलिस ने कसबा बेलरायां के मोहल्ला कुशाही निवासी शातिर अपराधी वन माफिया रमेश वर्मा की 12 लाख 54 हजार रुपये की चल व अचल संपत्ति जब्त कर ली है। पुलिस ने यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत की है। प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां बालेंदु गौतम ने बताया …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली तिकुनियां पुलिस ने कसबा बेलरायां के मोहल्ला कुशाही निवासी शातिर अपराधी वन माफिया रमेश वर्मा की 12 लाख 54 हजार रुपये की चल व अचल संपत्ति जब्त कर ली है। पुलिस ने यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत की है।

प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां बालेंदु गौतम ने बताया कि कसबा बेलरायां के मोहल्ला कुशाही निवासी रमेश वर्मा शातिर अपराधी है। वह वन माफिया है। उसके खिलाफ कोतवाली तिकुनियां में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को नायब तहसीलदार अरुण सोनकर के साथ पुलिस टीम वन माफिया रमेश वर्मा के घर पर पहुंची। टीम ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत 0.028 क्षेत्रफल में बना मकान जब्त किया है। इस मकान की अनुमानित कीमत 12 लाख 54 हजार 416 रुपये है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: गैस एजेंसी के मैनेजर पर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप, रिपोर्ट

 

संबंधित समाचार