लखीमपुर-खीरी: प्रसव के बाद इलाज के अभाव में महिला की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया लापरवाही का आरोप
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना नीमगांव क्षेत्र की एक विवाहिता की मृत बच्चे को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना नीमगांव क्षेत्र की एक विवाहिता की मृत बच्चे को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद थाना नीमगांव के गांव धर्मापुर निवासी मिश्रीलाल ने बताया कि उन्होंने पुत्री रेनू देवी (28) की शादी नौ साल पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव पैला निवासी कमलेश गौतम के साथ की थी। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई की रात पुत्री को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर ससुरालीजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पुत्री ने मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद रेनू देवी की हालत बिगड़ गई। जिस पर डॉक्टर ने उसे सीएचसी रेफर कर दिया।
परिवार वाले सीएचसी ले जाने के बाद हालत में सुधार न होने पर दूसरी जगह ले जाने की बजाय उसे घर वापस ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। पिता ने ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। एसओ देवेंद्र गंगवार ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: वन माफिया की 12 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त
