लखनऊ : किशोरी को बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द, प्रेमी गिरफ्तार
लखनऊ । बीते 03 जुलाई की रात परिजनों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई किशोरी को आखिरकार मड़ियांव पुलिस ने ढूंढ निकाला है। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को परिजनों के हवाले कर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्ध में मड़ियांव थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीते 03 जुलाई …
लखनऊ । बीते 03 जुलाई की रात परिजनों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई किशोरी को आखिरकार मड़ियांव पुलिस ने ढूंढ निकाला है। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को परिजनों के हवाले कर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस सम्बन्ध में मड़ियांव थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीते 03 जुलाई को घैला निवासी अनीश उर्फ बब्लू एक किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था।
जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने मड़ियांव कोतवाली में तहरीर देते हुए बब्लू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए फौरन पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई । सर्विलांस की मदद से पुलिस ने छह जुलाई को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी वहां बच निकला था। शनिवार को पुलिस ने आईआईएम तिराहे से आरोपी की गिरफ्तारी की है। उधर विभूतिखंड पुलिस ने मोबाइल चोर मितेश शर्मा की गिरफ्तारी की है। आरोपी बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ थानाक्षेत्र के बढऊ गांव का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ: शादी की जिद करने पर प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या, गिरफ्तार
