बरेली: जामुन हुआ महंगा, 140 से 160 रुपये किलो तक बिक रहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोगों के लिए सस्ते दामों में अपनी मिठास देने वाला जामुन अब भाव खाने लगा है। औषधीय गुणों से भरपूर जामुन के दाम अचानक बढ़ गए हैं। इसका प्रमुख कारण इसका सीजन खत्म होना बताया जा रहा है। बाजार में अभी तक 20 से 25 रुपये का 250 ग्राम मिलने वाला जामुन …

बरेली, अमृत विचार। लोगों के लिए सस्ते दामों में अपनी मिठास देने वाला जामुन अब भाव खाने लगा है। औषधीय गुणों से भरपूर जामुन के दाम अचानक बढ़ गए हैं। इसका प्रमुख कारण इसका सीजन खत्म होना बताया जा रहा है। बाजार में अभी तक 20 से 25 रुपये का 250 ग्राम मिलने वाला जामुन अब 30 से 40 रुपये में बिक रहा है।

बरसात के मौसम में पाए जाने वाले जामुन को लगभग सभी पसंद करते हैं। जामुन हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसके साथ ही त्वचा के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद है। डायबिटीज से लेकर हृदय रोग व रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करने में यह फल मददगार है। जिस कारण इसकी गर्मियों के सीजन में ज्यादा डिमांड रहती है। अब इस फल का सीजन खत्म होने जा रहा है।

जामुन बेचने वाले रमेश ने बताया जामुन कुछ दिनों में आना बंद हो जाएगा। इसलिए अब जामुन पहले के मुकाबले मंहगा हो रहा है। पहले जामुन 100 रुपये से लेकर 80 रुपये किलो मिल जा रहा था, लेकिन अब जामुन की कीमत 140 रुपये से लेकर 160 रुपये किलो तक हो गई है। शहर में कई जगहों पर जामुन बिकते देखा जा सकता है। यह जामुन बरेली में कई जगहों से आ रहा है। पहले भी जामुन बाहर से आता रहा है। जिले में हाथरस, संडीला, काशीपुर व सीतापुर आदि जगह से जामुन आता है। जिसमें सबसे उम्दा जामुन काशीपुर व संडीला का पाया जाता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बकरीद पर सुबह से रहेगा रूट डायवर्जन, जानें कौन-कौन से रास्तों पर पड़ेगा असर

संबंधित समाचार