मुरादाबाद : बारात से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला, मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। बारात से दावत खाकर घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने टक्कर माक दी। इसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जिला रामपुर थाना सेफनी गांव मछरा घाट निवासी 40 वर्षीय चेतराम और उसका 30 वर्षीय दोस्त त्रिमल दोनों ही …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बारात से दावत खाकर घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने टक्कर माक दी। इसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
जिला रामपुर थाना सेफनी गांव मछरा घाट निवासी 40 वर्षीय चेतराम और उसका 30 वर्षीय दोस्त त्रिमल दोनों ही मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार की दोपहर दोनों बाइक से बारात में चंदौसी के गांव लक्ष्मणपुर नगरिया गए थे। दोनों बाइक से घर की ओर निकले रात 11 बजे बिलारी के गांव मिलक में बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे त्रिमल की मौके पर ही मौत हो गई और चेतराम बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से चेतराम को जिला अस्पताल पहुंचा दिया, जहां कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
चेतराम के चार त्रिमल के तीन बच्चे बताए जाते हैं
चेतराम की मौत से पत्नी सरबती, बड़े बेटे 16 वर्षीय सुशील का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन छोटे बच्चों की निगाहें पिता को तलाश रही हैं। सूचना मिलते ही त्रिमल की पत्नी सीमा सुधबुध खो दी। उसके तीन बच्चे हैं। दोनों दोस्तों की मौत से गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, खुले में नहीं करें कुर्बानी
