सीतापुर: हाइवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला घायल युवक, बांका बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के खैराबाद इलाके में कमलापुर का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। शुक्रवार रात हुई घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक बांका बरामद किया है। एसओ खैराबाद का कहना है कि युवक की स्थितियां संदिग्ध हैं, जिन लोगों पर वो आरोप लगा रहा है। उन लोगों ने लखनऊ …

सीतापुर। जिले के खैराबाद इलाके में कमलापुर का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। शुक्रवार रात हुई घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक बांका बरामद किया है। एसओ खैराबाद का कहना है कि युवक की स्थितियां संदिग्ध हैं, जिन लोगों पर वो आरोप लगा रहा है। उन लोगों ने लखनऊ के मड़ियाव थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।

शुक्रवार रात करीब दस बजे खैराबाद पुलिस को सूचना मिली कि लखनऊ-दिल्ली हाइवे के करीब व असोढर गांव के बाहर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर एसओ खैराबाद अरविन्द सिंह फोर्स सहित पहुंचे। जांच-पड़ताल करते हुए उन्हें घटनास्थल से एक बांका और कई चप्पल मिलीं। घायल युवक की पहचान कमलापुर थाना क्षेत्र के बम्हेरा निवासी रचित द्विवेदी के रूप में हुई।

युवक का कहना था कि वो अपनी भांजी का तिलक लेकर नेरपुर से खैराबाद आया था। कार्यक्रम के दौरान दोस्त विकास यादव का फोन आ गया तो वो बाइक लेकर असोढर गांव की ओर बढ़ आया। इसी दौरान लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित ताड़ीखाना निवासी शुभम वर्मा अपने दो साथियों के साथ आ गया और उसे घेर लिया। जब तक रचित कुछ समझ पाता, उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उस पर बांके से भी हमला हुआ।

इसी के बाद उसने चीख पुकार करते हुए अपनी जान बचाई, फिलहाल पुलिस ने बयान और दावों के बीच शुभम आदि पर अभियोग दर्ज किया और घायल का मेडिकल उपचार और परीक्षण कराया। एसओ खैराबाद कहते हैं कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। घटना स्थल पर भी कई साक्ष्यों में संदिग्धता मिली। जानकारी करने पर पता चला है कि जिन लोगों को रचित ने आरोपी बनाया है, उनके द्वारा लखनऊ के मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया गया है। जिसमें रचित दुष्कर्म का आरोपी बना है। फिलहाल हकीकत का पता लगाने के लिए एक टीम लखनऊ भेजी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मचा कोहराम

संबंधित समाचार