बरेली: जल संकट से निपटने ग्रामीणों को सिखाए जाएंगे तौर-तरीके
अमृत विचार, बरेली। पर्यावरण के साथ ग्रामीण अब जल संरक्षण भी करेंगे। गांवों में जल की समस्या दूर करने के लिए पानी की बचत जरूरी है। इसके लिए भूजल सप्ताह मनाकर ग्रामीणों में जागरूकता लाई जाएगी। इस अभियान में पंचायती राज विभाग की अहम भूमिका रहेगी। 16 से 22 जुलाई तक चले वाले इस अभियान …
अमृत विचार, बरेली। पर्यावरण के साथ ग्रामीण अब जल संरक्षण भी करेंगे। गांवों में जल की समस्या दूर करने के लिए पानी की बचत जरूरी है। इसके लिए भूजल सप्ताह मनाकर ग्रामीणों में जागरूकता लाई जाएगी। इस अभियान में पंचायती राज विभाग की अहम भूमिका रहेगी। 16 से 22 जुलाई तक चले वाले इस अभियान में जल संकट से निपटने और संरक्षण के तौर-तरीके बताए जाएंगे। इससे डार्क जोन की स्थिति से बचा जा सकेगा और पेयजल व सिंचाई संकट दूर होगा। पंचायती राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें शासनादेश मिला है। निर्धारित तिथि में गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
बताए जाएंगे ये उपाय :
– शावर की जगह बाल्टी में पानी भरकर नहाना।
– सेविंग या ब्रश करते समय नल बंद रखना।
– बर्तन धुलते समय टब का इस्तेमाल करना।
– तालाबों का संरक्षण करना।
– रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का उपयोग करना।
– हैंडपंप के पास सौकपिट (सोख्ता) बनाना।
– भूमिगत टैंक बांध।
– ड्रेनेज सिस्टम यानी नाली।
ये होंगे कार्यक्रम
परिचर्चा और सवाद, निबंध, चित्रकला, स्लोगन, राइटिंग व वाद-विवाद प्रतियोगिता, कठपुतली का प्रदर्शन, लोक नृत्य, गीत और नुक्कड़ नाटक, पोस्टर्स, होर्डिंग व बैनर से प्रचार, रैली व संगोष्ठी ।
ये भी पढ़ें– बरेली: बकरीद पर सुबह से रहेगा रूट डायवर्जन, जानें कौन-कौन से रास्तों पर पड़ेगा असर
