बरेली: पैरामेडिकल के छात्रों ने किया आईएमए ब्लड बैंक का भ्रमण
अमृत विचार, बरेली। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल के मेडिकल लेबोरेटरी विभाग के विद्यार्थियों ने शनिवार को आईएमए ब्लड बैंक का भ्रमण किया। ब्लड बैंक में उपस्थित आईबी सिंह एसटीओ ने सभी सेक्शन जैसे सैंपल कलेक्शन रूम, फ्लेबोटॉमी रूम, कॉम्पोनेंट सेप्रेशन रूम आदि सेक्शन का भ्रमण कराया। एंटीबॉडी स्क्रीनिंग, एलिसा का प्रदर्शन भी …
अमृत विचार, बरेली। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल के मेडिकल लेबोरेटरी विभाग के विद्यार्थियों ने शनिवार को आईएमए ब्लड बैंक का भ्रमण किया। ब्लड बैंक में उपस्थित आईबी सिंह एसटीओ ने सभी सेक्शन जैसे सैंपल कलेक्शन रूम, फ्लेबोटॉमी रूम, कॉम्पोनेंट सेप्रेशन रूम आदि सेक्शन का भ्रमण कराया। एंटीबॉडी स्क्रीनिंग, एलिसा का प्रदर्शन भी किया।
विभाग में सीनियर सुपरवाइजर डाॅ. अंजु उप्पल ने बताया कि फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा और सभी ब्लड कॉम्पोनेंट को ब्लड बैंक में एक उचित तापमान पर रखकर किस तरह से मरीजों को देकर उनकी जान बचाई जा सकती है। साथ ही ब्लड बैंक में आधुनिक तकनीकियों के बारे में जानकारी दी। जैसे ऑटोमेटेड तरीके से डॉनर स्क्रीनिंग, एफेरेसिस।
जूनियर एसटीओ फोजिया अंसारी ने ब्लड बैंक में विभिन्न आधुनिक उपकरणों से होने वाली जांचें और उनकी उच्च गुणवत्ता के तरीकों को सहजता से समझाया। भ्रमण के लिए फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के प्रधानाचार्य डाॅ. पुष्पेंद्र कनौजिया ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ शिक्षक मेघा चौधरी, तबस्सुम फात्मा, आरजू हसन और विशाल गंगवार के सहयोग एवं उपस्थिति से विद्यार्थियों का भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ये भी पढ़ें- बरेली: हनीट्रैप का शिकार हुआ व्यापारी, वॉट्सऐप वीडियो कॉल की आड़ में हुई न्यूड रिकॉर्डिंग, पुलिस से की शिकायत
