बरेली: एयरपोर्ट से सेटेलाइट तक हो सकता है मेट्रो का संभावित रूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शहर में लाइट मेट्रो की मुख्यमंत्री की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए बीडीए ने तेजी दिखाई तो राइट्स लिमिटेड सर्वे के लिए तैयार हुआ। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करके राइट्स को सर्वे का काम देने की तैयारी हो गई है। राइट्स अपना पहला सर्वे दो रूट पर करता है इसलिए उसे दो …

अमृत विचार, बरेली। शहर में लाइट मेट्रो की मुख्यमंत्री की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए बीडीए ने तेजी दिखाई तो राइट्स लिमिटेड सर्वे के लिए तैयार हुआ। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करके राइट्स को सर्वे का काम देने की तैयारी हो गई है। राइट्स अपना पहला सर्वे दो रूट पर करता है इसलिए उसे दो रूट की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल जो रूट सुझाए गए हैं उनमें एयरपोर्ट से सेटेलाइट तक और दूसरा झुमका तिराहे से रेलवे जंक्शन तक का रूट है। माना जा रहा है कि यह रूट भी ऐसे हैं जिससे शहर का बड़ा इलाका स्वत: कवर हो सकेगा। दो रूट तय होने के बाद इसके विस्तार और नए एरिया की तरफ सर्वे कराया जाएगा।

मेट्रो ट्रेन का डीपीआर बनाने में महारथ हासिल करने वाली राइट्स लिमिटेड को बरेली में मेट्रो संचालन की विस्तृत रिपोर्ट बनाने का जिम्मा दिया गया है। सिटी मोबिलिटी प्लान नहीं मिलने से राइट्स का काम शुरू नहीं हो सका है। नगर निगम में काम करने वाली एजेंसी यह प्लान तैयार कर रही है। उसी प्लान के आधार पर राइट्स अपना फिजिकल सर्वे करने की शुरुआत करेगी।

अब कहा जा रहा है कि नगर निगम से यह प्लान शीघ्र उपलब्ध हो जाएगा तो बीडीए उसे राइट्स को देकर काम शुरू करा देगा। मेट्रो चलने की बात सच होती देखकर शहर की जनता में इसके रूट को लेकर चर्चा होने लगी है। शहर में हर क्षेत्र के लोग अपने-अपने एरिया से मेट्रो गुजरने का दावा करते हैं। जैसे राजेंद्र नगर के लोग चाहते हैं कि मेट्रो को इस एरिया से गुजरना चाहिए। यहां स्टेशन बनने की पर्याप्त जगह मिलेगी। राजेंद्र नगर विकसित और व्यापारिक क्षेत्र है। यहां से जंक्शन तक लाइन होनी चाहिए।

फरीदपुर रजऊ के लोग अपनी तरफ मेट्रो चाहते हैं। उनका तर्क है कि हर रोज सैकड़ों लोग फरीदपुर से बरेली की तरफ काम के लिए जाते हैं और औद्योगिक क्षेत्र होने से तमाम लोग रजऊ की ओर भी आते हैं। इसलिए यहां के लिए भी मेट्रो का रूट होने से जनता को लाभ मिलेगा। फिलहाल संभावित रूट में दोनों रूट शामिल नहीं हैं। राइट्स को शहर में मेट्रो चलाने के लिए संभावित रूट के नाम भी सुझाए गए हैं। परिचालन बोर्ड से इसकी अनुमति भी ले ली गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 11 जुलाई से हाेंगी विधि की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

संबंधित समाचार