मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा, आज होगा अंतिम संस्कार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। साधना गुप्ता पोस्ट कोविड समस्याओं से पीड़ित साधना गुप्ता के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर गुरुग्राम से लखनऊ लाया गया है। साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार आज लखनऊ में होगा। मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार दोपहर एक बजे लखनऊ के पिपरा घाट पर होगा।
साधना गुप्ता और मुलायम सिंह यादव से एक पुत्र प्रतीक यादव हैं। प्रतीक राजनीति से दूर रहते हैं। साधना गुप्ता काफी समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें फेफड़े में संक्रमण की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह यादव भी पिछले दिनों स्वास्थ्य खराब होने के बाद मेदांता में भर्ती कराए गए थे।
साधना गुप्ता को कुछ दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ा था। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को दोपहर बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़नी शुरू हो गई। उनकी स्थिति गंभीर बताई जाने लगी। इसकी जानकारी मुलायम सिंह यादव को भी दी गई। वे अपनी पत्नी को देखने अस्पताल पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद उनके निधन की सूचना आई।
पढ़ें-सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का अस्पताल में निधन
