मेरठ: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, करोड़ों की हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। यूपी के मेरठ में शनिवार को देर रात केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई जिसकी खबर से इलाके में हड़कंप मच गया हैं। केमिकल फैक्ट्री में आग की लपटें इतनी ज्यादा फैलने लगी की बिगड़ते हुए माहौल को देखते हुए फैक्ट्री के आसपास के सभी घरों को खाली करा दिया गया। आग पर काबू …

मेरठ। यूपी के मेरठ में शनिवार को देर रात केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई जिसकी खबर से इलाके में हड़कंप मच गया हैं। केमिकल फैक्ट्री में आग की लपटें इतनी ज्यादा फैलने लगी की बिगड़ते हुए माहौल को देखते हुए फैक्ट्री के आसपास के सभी घरों को खाली करा दिया गया।

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने करीब 5 घंटे तक प्रयास किया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। केमिकल फैक्ट्री की भड़कती आग को देखने के लिए काभी भीड़ जमा हो गई थी लोगों की जमी भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स भी बुलाना पड़ा। बता दें कि केमिकल फैक्ट्री के अंदर आग लगने से करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह मामला मेरठ के परतापुर के कुंडा गांव का है जहां देर रात करीब 12.30 बजे शैलेंद्र रस्तोगी की केमिकल की फैक्ट्री में आग लगी। आग इतनी ज्यादा थी की फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल के ड्रम एक के बाद एक फटने लगे। वहीं धमाकों की आवाज से परतापुर इलाके के लोग सहम गए। भडकती आग को देखते ही आसपास के लोग रात एक बजे से घरों के बाहर निकल आएं और आस-पास के सभी घरों को भी खाली किया गया। दमकल की मदद से 5 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया हैं।

पढ़ें-मेरठ: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 18 मजदूरों को निकाला गया बाहर

संबंधित समाचार