बरेली: सवारी का इंतजार कर रहे युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन गंभीर, चालक फरार
बरेली, अमृत विचार। मीरगंज अड्डे पर सवारी का इंतजार कर रहे 3 लोगों को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी जिससे तीनों युवकों को गंभीर चोट आई हैं। इसकी जानकारी पुलिस को लगी मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है वहीं चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवकों को …
बरेली, अमृत विचार। मीरगंज अड्डे पर सवारी का इंतजार कर रहे 3 लोगों को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी जिससे तीनों युवकों को गंभीर चोट आई हैं। इसकी जानकारी पुलिस को लगी मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है वहीं चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के बंश मंडी का रहने वाला 35 वर्षीय मोहम्मद इरफान ने बताया शनिवार की देर रात मीरागंज चौहारे पर चिकन शॉप बंद करके मीरगंज अड्डे पर सवारी का इंतजार कर रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी।
यह भी पढ़े- बरेली: हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म बनाने वालों पर हो कार्रवाई
