बहराइच: ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 45 सदस्यीय दल बुलंदशहर के लिए रवाना, डीएम और एसपी ने दिखाई हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में बेहतरी के लिए 45 सदस्यों का दल रविवार को बुलंद शहर जनपद के लिए रवाना हुआ। दल वहां पहुंचकर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर अध्ययन करेगा। कलेक्ट्रेट सभागार से रविवार दोपहर में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने 45 सदस्यीय दल को बुलंद …

बहराइच। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में बेहतरी के लिए 45 सदस्यों का दल रविवार को बुलंद शहर जनपद के लिए रवाना हुआ। दल वहां पहुंचकर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर अध्ययन करेगा।

कलेक्ट्रेट सभागार से रविवार दोपहर में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने 45 सदस्यीय दल को बुलंद शहर जिले के लिए रवाना किया। यह दल जनपद के ग्राम पंचायत शहजादपुर कनैनी में विकसित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और प्रदर्शन केंद्र का एक्सपोजर विजिट करेगा।

अध्ययन के बाद दल जनपद वापस आएगा। इसके बाद स्वच्छता को लेकर ग्राम पंचायतों में कार्य होगा। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकांत पांडेय, डीपीसी पंकज शर्मा, अभिषेक आनंद सिंह, अनूप कुमार मौर्य समेत अन्य शामिल रहे।

पढ़ें-बाराबंकी: भाजपा जिला अध्यक्ष ने पखारे सफाई कर्मियों के पांव, स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

संबंधित समाचार