गोंड़ा: दहेज में बाइक की मांग न पूरी होने पर विवाहिता को जिंदा जलाया, पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा/कटरा बाजार। जगतापुर गांव में दहेज में बाइक की मांग न पूरा होने पर विवाहिता को जलाकर मार डालने का मामला प्रकाश के आया है। विवाहिता की मां ने विवाहिता के पति व जेठानी के खिलाफ दहेजहत्या का केस दर्ज कराया है। बहराइच जनपद के मटेरा थाना के गांव मोहरवा निवासिनी सुमन देवी पत्नी रंगीलाल …

गोंडा/कटरा बाजार। जगतापुर गांव में दहेज में बाइक की मांग न पूरा होने पर विवाहिता को जलाकर मार डालने का मामला प्रकाश के आया है। विवाहिता की मां ने विवाहिता के पति व जेठानी के खिलाफ दहेजहत्या का केस दर्ज कराया है। बहराइच जनपद के मटेरा थाना के गांव मोहरवा निवासिनी सुमन देवी पत्नी रंगीलाल ने शनिवार की देर रात को कटरा बाजार थाने में दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि वह अपनी बेटी अंजनी देवी की शादी गोंडा जनपद के कटरा बाजार थाने के गांव जगता पुर के मजरे बोधी पुरवा में बाबू राम के बेटे राम सुहावन के साथ करीब दो वर्ष पूर्व किया था।

आरोप है कि वह शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। मृतका के माँ का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले शादी के बाद से ही आये दिन बाईक की मांग करते रहे व उसके लड़की को प्रताड़ित करते रहे। विवाहिता के मां का आरोप है कि दहेज़ में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर शनिवार को उसके बेटी अंजनी देवी (20) को उसके पति व जेठानी ने जलाकर मार डाला।

मृतका की मां सुमन ने विवाहिता के पति राम सुहावन व जेठानी के खिलाफ दहेज़ हत्या का केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने बताया कि बहराइच के मटेरा थाने के गांव मोहरवा निवासिनी मृतका की माँ सुमन देवी के तहरीर पर मृतका के पति राम सुहावन व उसके जेठानी के खिलाफ दहेज़ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-एमडी की पढ़ाई कर रही विवाहिता का लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया ये आरोप

संबंधित समाचार