रायबरेली : पेड़ से लटकता मिला एक दिन पहले लापता युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। एक दिन पहले घर से अचानक लापता हुए युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है । मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के रेवहारा जंगल का है । यहां पर एक 24 वर्षीय युवक की लाश सन्दिग्ध परिस्थितियों …

रायबरेली, अमृत विचार। एक दिन पहले घर से अचानक लापता हुए युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है ।

मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के रेवहारा जंगल का है । यहां पर एक 24 वर्षीय युवक की लाश सन्दिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकते मिली है। घटना की सूचना पर फॉरेसिंक टीम और सलोन पुलिस ने मौके पर पहुँचकर छानबीन शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव कालू जलालपुर निवासी हिम्मत सरोज पुत्र स्व. श्रीराम शनिवार सुबह सन्दिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया था ।परिजनो ने कोतवाली में युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रविवार दोपहर लगभग एक बजे युवक की लाश सूची चौकी क्षेत्र के रेवहारा के जंगल मे फांसी के फंदे से सन्दिग्ध परिस्थितियों में लटकती पाई है।

मौके पर पहुँचे कोतवाली प्रभारी सजंय त्यागी ने पुलिस बल की सहायता से युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। फारेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर जांच पड़ताल की।कोतवाल ने बताया कि मृतक युवक के गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी।ग्रामीणों ने जंगल मे शव लटकने की जानकारी दी है।पीएम के लिए शव भेजकर घटना की तहकीकात की जा रही है।

यह भी पढ़ें –अमित शाह और नड्डा से मिले कुलदीप बिश्नोई, भाजपा में हो सकते हैं शामिल!

संबंधित समाचार