कांवड़ यात्रा: दो साल बाद फिर मेरठ में बाबा के भक्तों पर हेलीकॉप्टर से बरसेंगे फूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मेरठ। प्रदेश में दो साल बाद हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर भगवान भोलेनाथ के भक्तों में बहुत उत्साह है। इस बार भी कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए भी ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरों की सहायता ली जाएगी> प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से कांवड़ियों …

 मेरठ। प्रदेश में दो साल बाद हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर भगवान भोलेनाथ के भक्तों में बहुत उत्साह है। इस बार भी कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए भी ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरों की सहायता ली जाएगी> प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाती है।

कोरोना के कारण दो साल से कांवड़ यात्रा नहीं हो पा रही है। इस बार रिकार्ड संख्या में कांवड़ियों से हरिद्वार से गंगाजल लाने का अनुमान है। इसके लिए सरकारी मशीनरी कांवड़ यात्रा से पहले ही तैयारी पूरी करने में लगी है। सड़कों पर पैचवर्क करके उन्हें गड्ढामुक्त किया जा रहा है।

यातायात व्यवस्था को लेकर रूट प्लान तैयार हो चुका है। इस बार भी कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयारी करने में जुटा है। कांवड़ियों का भव्य स्वागत करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय पूरी तरह से सक्रिय बोकर काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें:-मदरसों को लेकर योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब उम्र के हिसाब से मिलेगा दाखिला

संबंधित समाचार