लखनऊ : कई दिनों से फरार चला रहा डकैत गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने पकड़ा….जानें कितना था ईनाम
लखनऊ । यूपी स्पेशल टास्क फोर्स को उस बड़ी सफलता हासिल हुई। जहां ईनामी बदमाशों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत स्पेशल टास्क की टीम ने एक डकैत को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। बता दें कि हमीरपुर जनपद में पूर्व मंत्री के पैतृक गांव में सर्राफा व्यापारी के घर …
लखनऊ । यूपी स्पेशल टास्क फोर्स को उस बड़ी सफलता हासिल हुई। जहां ईनामी बदमाशों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत स्पेशल टास्क की टीम ने एक डकैत को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। बता दें कि हमीरपुर जनपद में पूर्व मंत्री के पैतृक गांव में सर्राफा व्यापारी के घर डकैती ड़ालने के बाद आरोपी फरार हो गया था। टीम को उसके पास लूटी गई धनराशि समेत अवैध असलहे बरामद हुए हैं। उसके पकड़ने के लिए 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। रविवार को स्पेशल टास्क ने डकैत को गिरफ्तार किया है।
पूर्व मंत्री के पैतृक गांव में डाली थी डकैती
गौरतलब है कि 11 अप्रैल को हमीरपुर जनपद में ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथियां गाव में करीब आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी कमल सोनी के घर पर डकैती ड़ालकर कीमती आभूषण समेत नकदी लूट ली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफा दंपती को पीटकर लहूलुहान कर दिया था।
बताते चलें कि यह गांव पूर्व मंत्री का पैतृक गांव है। इस घटना के बाद पूरे गांव में बदमाशों की दहशत फैल गई थी। उस वक्त सीओ सदर रविप्रकाश की तफ्तीश में करीब नौ बदमाशों का नाम सामने आया था। पांच मई को एक ऑपरेशन के तहत पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि तीन बदमाश भागने में सफल हो गए थे। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उन पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद वह पुलिस की पकड़ से कोसों दूर थे।
स्पेशल टास्क से मांगा सहयोग
इसके बाद पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स प्रयागराज यूनिट से सहयोग मांगा। 16 मई को स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने मोनू उर्फ अभय को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था। सीओ सदर ने बताया कि डकैती की घटना में फरार बच्चू पुराना रामनगर उरई जालौन का रहने वाला है जिसकी गिरफ्तारी के लिए ईनाम की धनराशि पचास हजार रुपये की गई थी।
एसटीएफ प्रयागराज के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ माधौगढ़ उरई में छापेमारी कर इस ईनामी डकैत को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में ललपुरा थाने की भी पुलिस एसटीएफ के साथ रही। इसके कब्जे से अवैध असलहे, बयालीस सौ रुपये की नकदी बरामद की गई है। इसके खिलाफ हमीरपुर, कानपुर देहात उरई जालौन में सात आपराधिक मामले दर्ज है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : इस तरह से स्पेशल टास्क फोर्स की गिरफ्तर में आया डकैत, 50 हजार रुपये का था इनाम… जानें पूरा मामला
