पुलिस ने आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल संपत्तियों को कुर्क करने का दिया आदेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को चार आवासीय घरों को कुर्क करने और तीन वाहनों को आतंकवादी गतिविधियों में इस्तेमाल करने पर जब्त करने की मंजूरी दी है। पुलिस ने बयान में कहा कि चार आवासीय घरों को जिनमें आतंकवादी गतिविधियों चलती है को कुर्क करने तथा एक दुपहिया वाहन सहित तीन वाहनों को …

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को चार आवासीय घरों को कुर्क करने और तीन वाहनों को आतंकवादी गतिविधियों में इस्तेमाल करने पर जब्त करने की मंजूरी दी है। पुलिस ने बयान में कहा कि चार आवासीय घरों को जिनमें आतंकवादी गतिविधियों चलती है को कुर्क करने तथा एक दुपहिया वाहन सहित तीन वाहनों को गैरकानूनी गतिविधियों में काम में लेने पर जब्त करने की आदेश दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इन मकानों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों और उनको शरण देने में किया गया था। पुलिस ने कहा कि इन आतंकी घटना में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए। बाद में उनमें से दो की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि इन घरों में आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए कई बार आतंकवादियों को शरण दी गई और सभी प्रकार की सहायता भी प्रदान की गई।

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत इन मामलों में अचल/चल संपत्तियों की कुर्की और जब्त करने की मंजूरी दी है।

ये भी पढ़े – एनआईए ने उदयपुर में दर्जी की हत्या के मामले में एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार