लखनऊ : एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में आये शिवपाल, अखिलेश को लेकर कही यह बड़ी बात
लखनऊ, अमृत विचार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल यादव ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले अपना रुख साफ़ कर दिया है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में अपना समर्थन देने की बात कही है। शिवपाल यादव ने मीडिया में कहा है कि उन्होंने बहुत पहले बोल दिया था जहां से …
लखनऊ, अमृत विचार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल यादव ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले अपना रुख साफ़ कर दिया है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में अपना समर्थन देने की बात कही है।
शिवपाल यादव ने मीडिया में कहा है कि उन्होंने बहुत पहले बोल दिया था जहां से बुलाया जाएगा, जो हमसे वोट मांगेगा उसको हम वोट देंगे। शिवपाल ने कहा कि इससे पहले भी जब राष्ट्रपति का चुनाव हुआ था तब रामनाथ कोविंद यहां से प्रत्याशी थे। उस समय भी सपा ने ना तो हमें मीटिंग में बुलाया और ना वोट मांगा। शिवपाल ने कहा कि अखिलेश यादव में राजनितिक अपरिपक्वता है, जिसके चलते सफलता उनसे कोसों दूर है।
शिवपाल ने कहा, ‘रामनाथ कोविंद ने मुझसे दो बार वोट मांगा था, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मुझसे वोट मांगा था, तब मैंने रामनाथ कोविंद को वोट किया था। इस बार भी जब मुख्यमंत्री की तरफ से डिनर पर निमंत्रण मिला, उन्होंने फोन से भी बात की तब मैंने तय किया कि डिनर में भी जाना है। वहां मुख्यमंत्री ने द्रौपदी मुर्मू से परिचय कराया, उन्होंने वोट भी मांगा। मैंने तय किया है कि एनडीए की प्रत्याशी को वोट देंगे। ‘
