बरेली: जल्द खत्म होगा इंतजार, लाभार्थियों को मिलेंगे आवास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। गरीब एवं असहाय लोगों को रहने के लिए छत देने के लिए सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। जिले में प्रधानमंत्री आवास पाने के लिए करीब 12 हजार लाभार्थी प्रतीक्षा सूची में हैं। अब विभागीय अधिकारी लक्ष्य आने का इंतजार कर रहे हैं। लक्ष्य के सापेक्ष ही …

अमृत विचार, बरेली। गरीब एवं असहाय लोगों को रहने के लिए छत देने के लिए सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। जिले में प्रधानमंत्री आवास पाने के लिए करीब 12 हजार लाभार्थी प्रतीक्षा सूची में हैं। अब विभागीय अधिकारी लक्ष्य आने का इंतजार कर रहे हैं। लक्ष्य के सापेक्ष ही पात्रों को योजना का लाभ दिया जाएगा। वर्ष 2017 में आवास पाने से वंचित रह गए पात्रों का चयन करने के लिए परियोजना निदेशक (पीडी) ने ब्लॉक स्तर पर पंचायत सचिव की टीम बनाई थी।

इसमें सत्यापन कार्य कर टीमों ने अपनी आख्या परियोजना निदेशक को सौंपी। इस आधार पर वर्ष 2020-21 में 5500 व 2021-22 में 1500 लाभार्थियों को पहले आवास दिए गए हैं। वर्ष 2022-23 का लक्ष्य आते ही सबसे पहले शेष लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर आवास बनाए जाने के लिए धनराशि दी जाएगी। पीडी तेजवंत सिंह ने बताया कि आवास प्लस योजना के तहत सत्यापन कार्य कराया जा चुका है। इसमें अपात्र नहीं मिले। पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए सत्यापन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 60 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ में फंसा, मौत के मुंह में फंसकर भी बचाई दूसरों की जान

संबंधित समाचार