लोगों को विकास का अनुभव होने लगा है: सांसद लल्लू सिंह
अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के अबनपुर, कछोली व रामपुर सरधा में चौपाल लगाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि सरकार एक बेहतर विजन के साथ विकास के प्लान को धरातल पर उतार रही है, जिसका अनुभव लोगों को होने लगा है। उन्होंने कहा …
अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के अबनपुर, कछोली व रामपुर सरधा में चौपाल लगाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि सरकार एक बेहतर विजन के साथ विकास के प्लान को धरातल पर उतार रही है, जिसका अनुभव लोगों को होने लगा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का नेतृत्व आज पथ प्रदर्शक की भूमिका में है।
अयोध्या का विकास केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है इसके लिए योजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की गई है। अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट की सौगात अयोध्या को मिल रही है। अरविंद सिंह, डॉ ओम प्रकाश सिंह, दिनेश कुमार मिश्रा, आनंद सिंह पिंटू, प्रधान रामपुर सरधा अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर, प्रधान नरायनपुर राजेश, प्रधान मोहतसिमपुर अनूप कुमार वर्मा, शोभाराम वर्मा, साधू सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पढ़ें-अयोध्या: भाभी पर चाकू से हमला करने वाला देवर गया जेल, पीड़िता ने करवाई थी शिकायत
