Sri Lanka Crisis : पूल में मस्ती, जिम में वर्कआउट, सेल्फी और सैर-सपाटा, पर्यटन स्थल बना राष्ट्रपति भवन
कोलंबो। श्रीलंका में महीनों से जारी आर्थिक संकट काफी गहरा गया है। इस बीच महंगाई से परेशान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को घेर लिया। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के हॉल में, कमरों में यहां तक कि स्विमिंग पूल में उतर गए। इतना ही नहीं वहां की जिम में वर्कआउट करते नजर आए। कुछ प्रदर्शनकारी कैरम भी …
कोलंबो। श्रीलंका में महीनों से जारी आर्थिक संकट काफी गहरा गया है। इस बीच महंगाई से परेशान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को घेर लिया। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के हॉल में, कमरों में यहां तक कि स्विमिंग पूल में उतर गए। इतना ही नहीं वहां की जिम में वर्कआउट करते नजर आए।

कुछ प्रदर्शनकारी कैरम भी खेलते हुए नजर आए। उनके चेहरे देखकर लग रहा है कि वे काफी एंजॉय कर रहे हैं। जो लोग कैरम खेल रहे हैं, उनके आसपास भी काफी सारे लोग बैठे हुए हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास में भी उन्हें ताश खेलते हुए देखा गया। अब सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें वायरल हो गई हैं जिन्हें देख लोग इसे पर्यटन स्थल बता रहे हैं।

इस समय राष्ट्रपति भवन में कोई जिमिंग कर रहा है तो कोई स्विमिंग पूल का लुत्फ उठा रहा है। इस तस्वीर में लोग आराम से स्विमिंग करते दिखाई दे रहे हैं। स्विमिंग पूल के आसपास भी लोग मजे करते दिख रहे हैं।

वहीं जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गई हैं, उनमें से एक ये भी है जिसमें राष्ट्रपति भवन के आरामदायक फर्नीचर पर बैठकर ये शख्स सेल्फी क्लिक कर रहा है। कुछ तो ऐसे भी है जो वहां की किचन का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहां व्यंजन पका रहे हैं।


वहीं राष्ट्रपति भवन के कैबिनेट मीटिंग हॉल में सीटों पर कब्जा करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने कैबिनेट बैठक आयोजित करने का नाटक किया।

राष्ट्रपति भवन में प्रवेश करने के बाद प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के बिस्तर पर लेटकर अपनी फोटो लेते दिखे। कुछ तो इस बैड पर सो भी गए। प्रधानमंत्री आवास में तोड़फोड़ करने के एक दिन बाद प्रदर्शनकारी सोफे पर आराम करते हुए नजर आए।


राजपक्षे के घर के अंदर एक व्यक्ति को निवास के लॉन में अपने परिवार के साथ ‘रॉयल लंच’ करते देखा गया। शाही भोजन कर रहे व्यक्ति ने कहा कि “यह पहली बार है जब हमने राष्ट्रपति भवन में प्रवेश किया है। हमें एक अच्छा मौका मिला है, इसलिए मुझे लगता है कि अब पूरा देश शांतिपूर्ण है। भ्रष्टों को समाप्त कर दिया जाएगा। मुझे अपने बच्चों के साथ यहां दोपहर का भोजन करने का मौका मिला।

आपको बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी घर में आग लगा दी। राजपक्षे राष्ट्रपति भवन छोड़कर भाग गए। वे कहां हैं, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं हैं। वे 13 जुलाई को अपना इस्तीफा देंगे। राष्ट्रपति भवन पर जनता के कब्जे के बाद दबाव बढ़ा तो प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने पद से इस्तीफा दे दिया।
ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : ‘जब तक इस्तीफा नहीं, तब तक राष्ट्रपति भवन खाली नहीं…’ अब भी डटे प्रदर्शनकारी
