रामपुरः टूटे पड़े तार की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत, बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। क्षेत्र के तिरहा गांव के जंगल में टूटे पडे़ बिजली तार की चपेट में आकर मां-बेटी और एक किसान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया है। कोतवाली क्षेत्र के तिराह गांव निवासी गंगाराम …

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। क्षेत्र के तिरहा गांव के जंगल में टूटे पडे़ बिजली तार की चपेट में आकर मां-बेटी और एक किसान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया है।

नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे एडिशनल एसपी संसार सिंह,,,,,, परिजनों से जानकारी करते

कोतवाली क्षेत्र के तिराह गांव निवासी गंगाराम 56 अपने खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान खेत से होकर जा रही बिजली की लाइन के टूटे तार से करंट लगने से गंगाराम की मौत हो गई। वहीं तिराह गांव निवासी रामबती और उसकी पुत्री धर्मवती मवेशियों के लिए खेतों पर घास काटने गई थी। दोनों गन्ने के खेत में घास काट रहे थीं।

घास काटते समय खेत में तार टूटा पडे़ होने से करंट की चपेट में दोनों आ गईं। आसपास कोई ना होने की वजह से चीखने चिल्लाने की आवाज भी सुनाई नहीं दी। देर तक घर ना पहुंचने पर परिजनों को शंका हुई तो उन्होंने खेत पर ही जाकर देखा तो मौके पर शव पड़े थे।

जिसके बाद गंगाराम को नगर के अस्तापाल लाया। जहां डाक्टरों मृत घोषित कर दिया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है की बार-बार शिकायत करने के बाद बिजली के तार नहीं ठीक किए गए। आए दिन जर्जर तार टूटते रहते हैं। ग्रामीणों ने जमकृ हंगामा किया। एडीएम प्रशासन और एएसपी मौके पर पहुंच गए हैं, लोगों को समक्षा कर शांत किया है।

ये भी पढ़ें:- नगर निगमों में एडवाइजरी कौंसिल बनाएंगे जो विकास का रोड मैप बनाएगी: कमलनाथ

संबंधित समाचार