मेरठ: अवैध जमीन पर चला बुलडोजर, पाले जा रहे थे जानवर
मेरठ। जिले में अवैध निर्माण पर सोमवार को प्रदेश की योगी सरकार का बुलडोजर चला है। नगर निगम के अधिकारियों ने देहलीगेट में घंटाघर से नाला रोड पर अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस बल भी लगाया गया। देहलीगेट में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बने मकान में …
मेरठ। जिले में अवैध निर्माण पर सोमवार को प्रदेश की योगी सरकार का बुलडोजर चला है। नगर निगम के अधिकारियों ने देहलीगेट में घंटाघर से नाला रोड पर अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस बल भी लगाया गया।
देहलीगेट में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बने मकान में जबरन कब्जा करके जानवर पाले जा रहे थे। नगर निगम को काफी से इस बात की शिकायतें मिल रही थी। जिसको लेकर सोमवार को नगर निगम ने अवैध मकानों गिरा दिया है।
10 दिनों में अवैध निर्माण पर तीन बड़ी कार्रवाई हुई है। पहले मेरठ के गंगानगर में अवैध निर्माण को गिराया गया। फिर टीपीनगर में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। सोमवार को देहलीेगट में अवैध निर्माण तोड़े गए हैं।
पढ़ें-दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में तेज बारिश
