बहराइच: सावन मेला को लेकर जंगली नाथ शिव मंदिर का डीएम व एसपी ने लिया जायजा, दिये यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच/मटेरा। पांडव कालीन जंगली नाथ शिव मंदिर में सोमवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने डीएम और एसपी पहुंच गए। उन्होंने मंदिर परिसर में लगने वाले सावन मेला, सफाई समेत अन्य का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिया। नानपारा तहसील के शिवनगर बस्थनवा गांव में पांडवकालीन शिव मंदिर स्थित है। सावन माह में मंदिर में मेला के …

बहराइच/मटेरा। पांडव कालीन जंगली नाथ शिव मंदिर में सोमवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने डीएम और एसपी पहुंच गए। उन्होंने मंदिर परिसर में लगने वाले सावन मेला, सफाई समेत अन्य का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिया। नानपारा तहसील के शिवनगर बस्थनवा गांव में पांडवकालीन शिव मंदिर स्थित है।

सावन माह में मंदिर में मेला के साथ कावरियों का जत्था काफी संख्या में पहुंचता है। इसको देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी मंदिर पहुंच गए। डीएम और एसपी ने मंदिर कमेटी की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि मंदिर में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए। मंदिर के चारों तरफ़ साफ सफाई रहे। साथ ही मंदिर में ठहरने वाले श्रद्धालुओं के लिए उचित इंतजाम किए जाएं। मालूम हो कि मंदिर में काफी संख्या में नेपाल के श्रद्धालु भी जलाभिषेक के लिए आते हैं।

इस दौरान एसडीएम अजित पारेश, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, मंदिर समिति अध्यक्ष आचार्य अनिल शास्त्री, कोषाध्यक्ष पंकज गोस्वामी, मंदिर पुजारी समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी: शिव मंदिर में अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़, गायब हुआ पीतल का घंटा और दानपात्र

संबंधित समाचार