Video: अलविदा ‘राजा’ … कैद में रह रहे दुनिया के सबसे उम्रदराज बाघ की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। आईएफएस (भारतीय वन सेवा) अधिकारी प्रवीण कसवां ने बताया कि कैद में रह रहे दुनिया के सबसे उम्रदराज़ जीवित बाघ ‘राजा’ की सोमवार को 25-वर्ष और 10-माह की उम्र में पश्चिम बंगाल में मौत हो गई। ‘राजा’ काफी समय से जलदापारा के रेस्क्यू सेंटर में रह रहा था। आईएएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार मीणा ने …

कोलकाता। आईएफएस (भारतीय वन सेवा) अधिकारी प्रवीण कसवां ने बताया कि कैद में रह रहे दुनिया के सबसे उम्रदराज़ जीवित बाघ ‘राजा’ की सोमवार को 25-वर्ष और 10-माह की उम्र में पश्चिम बंगाल में मौत हो गई। ‘राजा’ काफी समय से जलदापारा के रेस्क्यू सेंटर में रह रहा था। आईएएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार मीणा ने ‘राजा’ की अंतिम विदाई की तस्वीरें शेयर की हैं।

दुनिया के सबसे बुजुर्ग बाघ 25 साल के ‘राजा’ का निधन हो गया है। वह पश्चिम बंगाल के जलदापाड़ा रेस्क्यू सेंटर में कई सालों से रह रहा था। उसकी उम्र 25 साल 10 महीने 18 दिन थी। बताया जा रहा है कि 23 अगस्त को उसका 27वां जन्मदिन था। इसे लेकर वन विभाग की ओर से सारी योजनाएं भी बनाई जा चुकी थी लेकिन उससे पहले ही उसका निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, ‘राजा’ की सोमवार तड़के 3 बजे के करीब मौत हुई। वह 25 साल 10 महीने का था। 2006 में राजा को जालदापाड़ा नैशनल पार्क स्थित दक्षिण खैरबारी टाइगर रेस्क्यू सेंटर में लाया गया था। दरअसल सुंदरबन में मातला नदी में तैरते वक्त एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया था और राजा का बायां पैर खा लिया था।
इस घटना के बाद वन विभाग ने राजा को वापस जंगल में भेजने का जोखिम नहीं उठाया। राजा को तबसे दक्षिण खैरबारी टाइगर रिजर्व सेंटर में रखा गया था। अधिकारियों का कहना है कि वह कैद में भी राजा की तरह था और गया भी एक राजा की तरह। उसके जाने से वन विभाग के उच्च अधिकारियों में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें  : सावधान ! IFS अफसर ने शेयर की फर्जी नियुक्ति पत्र की फोटो, दी ये चेतावनी

संबंधित समाचार