अयोध्या: आमने-सामने टकरा कर नहर में गिरे दो बाइकों पर सवार तीन लोग, दो बचाए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/रुदौली। कोतवाली रुदौली अंतर्गत शारदा सहायक नहर के जलालपुर पुल पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवक नहर में जा गिरे। ग्रामवासियों द्वारा दो युवकों को नहर से सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक युवक अभी लापता हैं। पुलिस ग्रामीणों की सहायता से लापता युवक की …

अयोध्या/रुदौली। कोतवाली रुदौली अंतर्गत शारदा सहायक नहर के जलालपुर पुल पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवक नहर में जा गिरे। ग्रामवासियों द्वारा दो युवकों को नहर से सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक युवक अभी लापता हैं। पुलिस ग्रामीणों की सहायता से लापता युवक की तलाश कर रही है।

रुदौली तहसील अंतर्गत ग्राम मीरमऊ निवासी राजकरन, दिनेश व शिव मोहन बाइक से लोहियापुर जा रहे थे। शारदा सहायक नहर के जलालपुर पुल पर सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। जिससे तीनों युवक उछल कर नहर में जा गिरे।

आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में नहर में कूदकर राजकरन व दिनेश को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया जबकि नहर में अधिक पानी व तेज बहाव में फंस जाने की वजह से शिवमोहन का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। लापता युवक की तलाश के लिए गोताखोर भी बुलाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-कराची में मारा गया कंधार हाईजैक में शामिल आतंकी, दो अज्ञात बाइकसवारों ने मौत के घाट उतारा

संबंधित समाचार