अमरोहा: तहसील में फैले भ्रष्टाचार का खेल के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन जारी, 14 जुलाई तक बढ़ाई हड़ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। नौगांवा सादात तहसील में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों ने फिर प्रदर्शन कर 14 जुलाई तक हड़ताल बढ़ा दी है। आरोप है कि तहसील में जनता को समय से न्याय नहीं मिल पा रहा है। भ्रष्टाचार और वादकारियों को न्याय न मिलने के विरोध में नौगांवा सादात तहसील बार एसोसिएशन 7 जुलाई …

अमरोहा, अमृत विचार। नौगांवा सादात तहसील में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों ने फिर प्रदर्शन कर 14 जुलाई तक हड़ताल बढ़ा दी है। आरोप है कि तहसील में जनता को समय से न्याय नहीं मिल पा रहा है।

भ्रष्टाचार और वादकारियों को न्याय न मिलने के विरोध में नौगांवा सादात तहसील बार एसोसिएशन 7 जुलाई से हड़ताल पर है। वकीलों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर स्थिति सुधारने की मांग की थी। सोमवार को फिर वकीलों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वकीलों ने हड़ताल को 14 जुलाई तक जारी रखने का निर्णय लिया। साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

तहसील बार एसो नौगांवा सादात के संरक्षक सैय्यद हुसैन हैदर ने कहा कि तहसील में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सबके सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। किसी भी फाइल का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से वादकारियों को न्याय में देरी का सामना करना पड़ रहा है। 7 जुलाई को तहसील में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की थी। लेकिन इसके बावजूद भी तहसील में भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा। जिसके विरोध में हड़ताल को 14 जुलाई तक जारी रखने की बात कही।

साथ ही बताया कि अगर अब भी तहसील में भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी तो जल्द रणनीति तैयार कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ता कपिल यादव ( पूर्व अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन ), अधिवक्ता सैय्यद हुसैन हैदर ( संरक्षक ), विजेंद्र सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह यादव, अतुल चिकारा, सर्वेंद्र कुमार, महिपाल सिंह, शोबी रजा, अजय कुमार भटनागर, शबाब आलम, अतिन चौधरी, दिनेश कुमार चौहान, मेहविश रिजवी, हरीश कुमार, युवराज सिंह, सोमित यादव समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद:13 साल की लड़की को भगा ले गया युवक, 5 दिन बाद लौटा और मार लिया चाकू

संबंधित समाचार