रामपुर के विकास के लिए लखनऊ में चर्चा करेंगे केंद्रीय रक्षा मंत्री : लोधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद घनश्याम सिंह लोधी के गले में पटका डालकर सम्मानित किया। दिल्ली पहुंचे सांसद ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को जन्म दिन की बधाई दी। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने रामपुर के चहुमुंखी विकास कराए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि वह इस बाबत लखनऊ आकर मुख्यमंत्री योगी …

रामपुर,अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद घनश्याम सिंह लोधी के गले में पटका डालकर सम्मानित किया। दिल्ली पहुंचे सांसद ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को जन्म दिन की बधाई दी। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने रामपुर के चहुमुंखी विकास कराए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि वह इस बाबत लखनऊ आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विस्तार से बातचीत करेंगे।

  • सांसद घनश्याम सिंह लोधी के गले में पटका डालकर किया सम्मानित
  • सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने केंद्रीय मंत्री को जन्म दिन की दी बधाई

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी सोमवार-मंगलवार की देर रात नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे और फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रामपुर के सांसद निर्वाचित होने पर घनश्याम सिंह लोधी के गले में पटका डालकर सम्मानित किया।

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री ने सांसद से कहा कि आपकी जीत पर देश और प्रदेश को नाज है केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि रामपुर के विकास के लिए वह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विस्तार से चर्चा करेंगे। इससे पहले सांसद ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से रामपुर में विकास कार्य कराए जाने का आग्रह किया था। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि रामपुर क्षेत्र का चहुमंखी कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान में हैजा से 20 बच्चों की मौत, 120 से अधिक बच्चे संक्रमित

संबंधित समाचार