बरेली: सेटेलाइट पर कटी बिजली की भूमिगत केबिल, 16 हजार उपभोक्ता हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में होने वाली खोदाई सड़कों के साथ बिजली सप्लाई के लिए भी आफत बन गई है। सेटेलाइट के पास खोदाई में अंडरग्राउंड बिजली केबिल क्षतिग्रस्त होने से जगतपुर इलाके की बिजली डेढ़ घंटे के लिए गुल हो गई। लोगों का गर्मी की वजह से बुरा हाल हो गया। सूचना पर विद्युत निगम के …

बरेली, अमृत विचार। शहर में होने वाली खोदाई सड़कों के साथ बिजली सप्लाई के लिए भी आफत बन गई है। सेटेलाइट के पास खोदाई में अंडरग्राउंड बिजली केबिल क्षतिग्रस्त होने से जगतपुर इलाके की बिजली डेढ़ घंटे के लिए गुल हो गई। लोगों का गर्मी की वजह से बुरा हाल हो गया। सूचना पर विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दूसरी लाइन से विद्युत सप्लाई शुरू कराई गई।

सोमवार को शहर के सेटेलाइट पुल के पास सीएनजी के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। जिसके बाद जगतपुर उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी की डबल केबिल कट गई। केबिल कटने से शाम 4 बजे से 16 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। उसके बाद रात में 8 बजे के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने महानगर उपकेंद्र से जोड़कर जगतपुर क्षेत्र में बिजली की सप्लाई को शुरू कराया।

इसके अलावा रविवार को कुतुबखाना उपक्रेंद्र का आलमगिरीगंज में ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस वजह से फीडर को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बंद करना पड़ा। सोमवार को शहर के किला, महानगर और सिविल लाइंस इलाके के साथ सुभाषनगर इलाके में बिजली की ट्रिपिंग होने से उपभोक्ता परेशान होते रहे। वहीं देहात के इलाकों में 10 घंटे से अधिक की बिजली कटौती की गई।

केबिल कटने के बाद भी अधिकारियों को नहीं दी सूचना
सेटेलाइट पुल के पास केबिल कट जाने के बाद सीएनजी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने लगातार बिजली कटौती का संकट होने पर उपकेंद्र पर कॉल करके बिजली नहीं आने की वजह पूछी तो पता लगा कि सेटेलाइट पुल के बाद पास जेसीबी की खोदाई से बिजली की केबिल कट गई है। एसडीओ हरुनगला आरजे वर्मा ने बताया कि सीएनजी के अधिकारियों की वजह से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का संकट झेलना पड़ा। इस मामले में बारादरी थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: बदायूं रोड के नाले का मलबा सड़क पर देख नगर आयुक्त का चढ़ा पारा, दिए सख्त निर्देश

 

संबंधित समाचार