बरेली: कुतुबखाना पुल को लेकर व्यापारियों ने की बैठक, युवा टीम का किया गठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल ने अपनी युवा टीम का गठन किया। व्यापार मंडल ने कुतुबखाना पुल को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक करने की बात पर जोर दिया। प्रेसक्लब में हुई पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष गोपेश अग्रवाल ने बताया कुतुबखाना पुल को लेकर प्रशासन को व्यापारियों के साथ बात करनी चाहिए। व्यापारियों …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल ने अपनी युवा टीम का गठन किया। व्यापार मंडल ने कुतुबखाना पुल को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक करने की बात पर जोर दिया। प्रेसक्लब में हुई पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष गोपेश अग्रवाल ने बताया कुतुबखाना पुल को लेकर प्रशासन को व्यापारियों के साथ बात करनी चाहिए। व्यापारियों को विश्वास में लेने के बाद ही काम किया जाए।

शहर के चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट के बारे में कहा कि यातायात विभाग ने जनता को नियमों के प्रति जागरूक करने के बजाय अचानक ई-चालान लागू कर दिया। कहा कि ई चालान लागू करने से पहले जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना चाहिए था। इस दौरान संगठन ने नई जिला युवा टीम की घोषणा की।

सर्वेश सिंह को जिला युवा प्रभारी, प्रशांत सिंह उर्फ सनी को जिला युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। विशाल मेहरोत्रा, अमित भारद्वाज, मंडल प्रभारी आशु अग्रवाल, महानगर महामंत्री अरविंद अग्रवाल, युवा मंडल महामंत्री सर्वेश रस्तोगी, जीतू देवनानी, रचित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान किया शुरू, पहले दिन पांच क्विंटल पॉलीथिन की जब्त

 

 

संबंधित समाचार