कौशांबी: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 9 बदमाश गिरफ्तार
कौशांबी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में कोखराज थाना पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर सोमवार को अंतर्जनपदीय लूट और वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया और इस गिरोह के नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने यहां पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि …
कौशांबी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में कोखराज थाना पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर सोमवार को अंतर्जनपदीय लूट और वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया और इस गिरोह के नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने यहां पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोखराज पुलिस टीम ने एसओजी टीम के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर हिसामपुर परसखी गांव के महुआ की बाग से वाहन चोर गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में वाहन तस्करों ने बताया कि कौशांबी सहित पड़ोसी जिलों से वाहन की चोरी के साथ वाहन लूट लेते थे और उसे बेचकर कमाई करते थे ।
गिरफ्तार वाहन चोरों से पुलिस ने 9 मोटरसाइकिल, एक कार ,सात तमंचा , कारतूस बरामद किये। गिरोह का एक सदस्य राम किशन तिवारी कौशांबी जिला पंचायत अध्यक्ष का निजी गार्ड बताया जाता है जो कोखराज थाना क्षेत्र से बमरौली गांव का निवासी है। गिरफ्तार बदमाशों में रामानुज तिवारी ,देवधर दुबे ,आकाश दुबे ,अमर सेन ,तरुण राज मिश्रा ,मोनू केसरवानी, अजय पटेल और मोहम्मद शाहिद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें –बरेली: 11 साल बाद सुहैल बने सौरभ ने की घर वापसी, धार्मिक अनुष्ठान कर दोबारा अपनाया हिंदू धर्म
