बहराइच: संजय सेतु पुल फिर हुआ क्षतिग्रस्त, बने बड़े-बड़े होल, सरिया टूटी
बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु पुल में पुनः बड़े बड़े होल बन गए हैं। सरिया टूट गई है। ऐसे में आवागमन धीमा कर दिया गया है। जिससे रूट पर जाम लग रही है। चार माह में दूसरी बार ऐसी स्थिति बनने पर यात्रियों में भय है। दो से पांच घंटे वाहन जाम …
बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु पुल में पुनः बड़े बड़े होल बन गए हैं। सरिया टूट गई है। ऐसे में आवागमन धीमा कर दिया गया है। जिससे रूट पर जाम लग रही है। चार माह में दूसरी बार ऐसी स्थिति बनने पर यात्रियों में भय है। दो से पांच घंटे वाहन जाम में फंस रहे हैं।
लखनऊ बहराइच मार्ग पर घाघराघाट में संजय सेतु पुल बना हुआ है। पुल काफी पुराना होने के साथ जर्जर हो गया है। राजमार्ग पर स्थित पुल से लखनऊ से बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर के अलावा नेपाल राष्ट्र के लोग यात्रा करते हैं। लेकिन जर्जर पुल हमेशा दगा दे रहा है। पुल में कई जगह बड़े बड़े होल बन गए हैं। साथ ही सरिया भी कई जगह टूट गई है। पुल में दरार पड़ गए हैं।
इसको देखते हुए एनएचआई की ओर से बैरिकेटिंग लगाकर लोगों को धीमा गति में वाहन चलाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार शाम से लखनऊ बहराइच मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जंपिंग के चलते वाहन चालक हादसे का भी शिकार हो रहे हैं। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा मरम्मत कार्य में सही निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। जिससे आए दिन दिक्कत हो रही है।
इस मामले में एसडीएम महेश कुमार कैथल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आवागमन धीमा करा दिया गया है। इससे जाम लग रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा निर्माण कार्य पूरा कराने पर स्थिति में सुधार आ जायेगी। चौकी इंचार्ज टीएन मौर्य ने बताया कि फर्राटा भर रहे वाहनों से खतरा है। ऐसे में सभी वाहन धीमा चलाएं।
छह इंच की बनी दूरी
जरवल रोड थाना क्षेत्र में स्थित संजय सेतु पुल और जॉइंट में छह इंच की दूरी बन गई है। जिससे क्षतिग्रस्त स्थान पर वाहन के पहुंचते ही इंगल जंपिंग करता है। जंपिंग के चलते वाहन उछलकर रेलिंग से टकरा रहे हैं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
मार्च में सांसद ने जारी किया था पत्र
चार माह पूर्व भी पुल पर आवागमन वन साइड हुआ था। इसको लेकर बहराइच सांसद ने केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री से मुलाकात की थी। केंद्रीय मंत्री की ओर से पुल निर्माण को स्वीकृत मिलने का पत्र जारी किया गया था। लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है।
पढ़ें-बहराइच: संजय सेतु पुल होगा फोरलेन, सड़क भी की जाएगी चौड़ी, नितिन गडकरी ने सांसद को भेजा पत्र
