देश के कई राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन, महाराष्ट्र में 83 और गुजरात में 63 की मौत, MP के हालात खराब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है। इन राज्यों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र, गुजरात में हालात बद से बदतर हो गए। देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) और बाढ़ (Flood) से लोगों का बुरा …

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है। इन राज्यों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र, गुजरात में हालात बद से बदतर हो गए। देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) और बाढ़ (Flood) से लोगों का बुरा हाल है। गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र का सबसे बुरा हाल है।

जहां पर अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 6 जिलों में मौसम का रेड अलर्ट (Red Alert) है. शहर-शहर आफत बरस रही है। नदियां उफान पर हैं। अगले 72 घंटे लोगों पर भारी हैं। तो वहीं गुजरात में अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में 1 जून से लेकर अब तक भारी बारिश के कारण 83 लोगों की मौत हुई हैं जबकि 64 लोग घायल हुए हैं। इन दुर्घटनाओं में बाढ़, भूस्खलन, इमारत गिरने, घर गिरने, समुद्र में डूबने, पानी में डूबने, बिजली गिरने और शॉर्ट सर्किट की घटना शामिल हैं। इस भारी बारिश में अब तक 164 जानवरों की भी मौत हुई है। साथ ही अब तक 5873 लोगों को बचाया जा चुका है यानी उन्हें सुरक्षित जगह भेजा गया है।

वलसाड़ समेत 5 जिलों में रेड अलर्ट कर दिया गया है जबकि 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। महाराष्ट्र में भी कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। तानसा नदी उफनती लहरे हर किसी को डरा रही हैं। भारी बारिश की वजह से पालघर में बहने वाली तामसा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिससे आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पशुपति कुमार पारस को दी जन्मदिन की बधााई

संबंधित समाचार