अपने पद और कर्तव्य की गरिमा बनाए रखें आरक्षी: डीआईजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पुलिस लाइन बहराइच में मंगलवार को छह माह से प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। सभी को डीआईजी ने बढ़ाई देते हुए वर्दी के साथ पद की गरिमा बनाए रखने की सीख दी। पुलिस लाइन में आयोजित पासिंग परेड में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक देवी पाटन परिक्षेत्र गोण्डा उपेंद्र अग्रवाल …

बहराइच। पुलिस लाइन बहराइच में मंगलवार को छह माह से प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। सभी को डीआईजी ने बढ़ाई देते हुए वर्दी के साथ पद की गरिमा बनाए रखने की सीख दी।

पुलिस लाइन में आयोजित पासिंग परेड में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक देवी पाटन परिक्षेत्र गोण्डा उपेंद्र अग्रवाल रहे। डीआईजी ने परेड की सलामी ली तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिक्रूट आरक्षियो को अपने कर्तव्यो का सफलता पूर्वक निर्वहन करने हेतु उनके पद की शपथ दिलायी। मुख्य अतिथि ने सम्बोधन में रिक्रूट आरक्षियों को नियमित व्यायाम अध्ययन एवं जनता के बीच उच्च कोटि की पुलिसिंग हेतु आवश्यक टिप्स दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के कुशल एवं उच्च कोटि के प्रशिक्षण हेतु जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक लाइन अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन्स केपी सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन्स विनोद कुमार दुबे एवं रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण कार्य में लगे शारीरिक एवं अन्तः विषय के सभी प्रशिक्षकों की भी सराहना करते हुए उन्हें प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

परेड का संचालन प्रथम कमाण्डर रिक्रूट आरक्षी हर्षित अग्निहोत्री, द्वितीय कमाण्ड रिक्रूट आरक्षी रोहित कुमार व तृतीय कमाण्डर रिक्रूट आरक्षी ललित कुमार द्वारा किया गया। मालूम हो कि पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा इस जनपदीय आर0टी0सी0 को 167 रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आवंटन किया गया था।, जिनको 07 टोलियों में विभक्त कर 10 प्रशिक्षकों द्वारा 13 जनवरी से अब तक 180 दिवस (06 माह) प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।

प्रशिक्षण अवधि में बाह्य कक्षीय एवं अन्तः कक्षीय प्रशिक्षण के अन्तर्गत अनुशासन, परेड, कानून की जानकारी का प्रशिक्षण वर्तमान/सेवारत व सेवानिवृत्त अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण की समाप्ति पर वाह्य विषय, अन्तः विषय की परीक्षाओं में 166 रिक्रूट आरक्षी सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किये । इस प्रकार वर्ष 1980 से स्थापित स्थायी आर0टी0सी0 प्रशिक्षण केन्द्र का यह 29 वाँ सत्र सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पुलिस पुलिस उपमहानिरीक्षक के साथ जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन केपी सिंह, तथा सभी क्षेत्राधिकारीगण के अलावा, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री गौरव सिंह, प्रतिसार निरीक्षक समस्त प्रशिक्षक, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

पढ़ें-CM योगी ने PAC रिक्रूट आरक्षियों के ‘दीक्षांत परेड समारोह-2022’ में लिया हिस्सा, देखिए क्या बोले ?

संबंधित समाचार