अमेरिका : लॉस एंजेलिस में ‘7-इलेवन’ की दुकानों पर गोलीबारी, दो लोगों की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लॉस एंजेलिस (अमेरिका)। दक्षिणी कैलिफोर्निया में ‘7-इलेवन’ श्रृंखला की चार दुकानों पर सोमवार तड़के हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि गोलीबारी की चार में से तीन घटनाओं में एक ही व्यक्ति शामिल था। गोलीबारी की …

लॉस एंजेलिस (अमेरिका)। दक्षिणी कैलिफोर्निया में ‘7-इलेवन’ श्रृंखला की चार दुकानों पर सोमवार तड़के हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि गोलीबारी की चार में से तीन घटनाओं में एक ही व्यक्ति शामिल था।

गोलीबारी की पहली घटना देर रात एक बजकर 50 मिनट पर रिवरसाइड पर हुई, इसके बाद तड़के तीन बजकर 20 मिनट पर 39 किलोमीटर दूर सांता एना में गोलीबारी हुई। सांता एना की पुलिस प्रवक्ता सार्जेंट मारिया लोपेज़ ने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि सांता एना में गोलीबारी करने वाले शख्स ने ही ‘7-इलेवन’ की दुकानों पर सोमवार सुबह चार बजकर 18 मिनट पर गोलीबारी की।

‘7-इलेवन इंक’ ने एक बयान में कहा, ‘‘ पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।’’ बयान में कहा गया, ‘‘ हम घटना संबंधी जानकारी जुटा रहे हैं और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां मौके पर तैनात हैं।’’

ये भी पढ़ें : अफगानिस्तान में हैजा से 20 बच्चों की मौत, 120 से अधिक बच्चे संक्रमित

संबंधित समाचार