अयोध्या: निर्माणाधीन मकान का बुजुर्ग पर गिरा छज्जा, मौत, परिजनों में मचा कोहराम
अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत पुलिस चौकी शाहगंज क्षेत्र के चांदीपुर नगहरा गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से मलवे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। 75 साल के बुजुर्ग राम जुगुन चौहान के घर पर मकान का निर्माण चल रहा था। राम जुगुन मकान के छज्जे के नीचे खड़े होकर अन्य हुए …
अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत पुलिस चौकी शाहगंज क्षेत्र के चांदीपुर नगहरा गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से मलवे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। 75 साल के बुजुर्ग राम जुगुन चौहान के घर पर मकान का निर्माण चल रहा था।
राम जुगुन मकान के छज्जे के नीचे खड़े होकर अन्य हुए निर्माण को देख रहे थे। इस दौरान अचानक भरभरा कर छज्जा गिरने लगा। बुजुर्ग जब तक निकलकर बाहर भागने का प्रयास करता तब तक छज्जा पूरी तरह गिर गया और उसके नीचे बुजुर्ग दब गया।
परिजनों की चीख पुकार पर पहुंचे पड़ोसियों व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को बाहर निकाला, लेकिन राम जुगुन चौहान की मौत हो चुकी थी। चौकी प्रभारी शाहगंज जय किशोर अवस्थी ने अनभिज्ञता जाहिर की और कहा मुझको कोई जानकारी नहीं है फिलहाल अभी दिखाते हैं।
