सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बेतुका बयान, कहा- ‘औलाद पैदा करने का ताल्लुक जाति से नहीं अल्लाह से है’
संभल। समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शफीकुर्रहमान अब जनसंख्या नियंत्रण कानून के मामले पर बेतुका बयान दिया है। विश्व जनसंख्या दिवस पर दिए गए सीएम योगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा सांसद ने कहा कि ‘औलाद (बच्चे) पैदा करने का जाति तौर पर इंसान से कोई …
संभल। समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शफीकुर्रहमान अब जनसंख्या नियंत्रण कानून के मामले पर बेतुका बयान दिया है। विश्व जनसंख्या दिवस पर दिए गए सीएम योगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा सांसद ने कहा कि ‘औलाद (बच्चे) पैदा करने का जाति तौर पर इंसान से कोई ताल्लुक नहीं है। बच्चे पैदा करने का ताल्लुक अल्लाह से है। अल्लाह बच्चा पैदा करता है तो उसके खाने-पीने का इंतजाम करके दुनिया में भेजता है।
सपा सांसद बर्क ने कहा, भाजपा सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की जगह मुस्लिमों की तालीम (शिक्षा) का बंदोबस्त करे। जब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी तो मुस्लिम कौम में बढ़ती आबादी की समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी। बर्क ने कहा, ”2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर धर्म विशेष पर बयानबाजी की जा रही है, ताकि एक वर्ग का वोट बीजेपी को मिल सके। सरकार का यह नजरिया ठीक नहीं है।”
सपा सांसद ने कहा, ”योगी का बयान यूपी सरकार मुस्लिमों का हौसला तोड़ने के लिए है। सरकार कभी मुस्लिमों की आबादी कम करने की बात कहती है, कभी बढ़ती आबादी के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराती है। देश में बेरोजगारी, महंगाई समेत बुनियादी चीजों पर से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी के नेताओं की तरफ से गलत बयानबाजी की जाती है।”
आपको बता दें कि सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नियंत्रण करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, “ऐसा न हो कि किसी एक वर्ग की आबादी बढ़ने की स्पीड ज्यादा हो और जो मूल निवासी हों, उनकी आबादी को जागरूकता के प्रयासों से नियंत्रित कर दिया जाए।”
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद में देश-प्रदेश के औसत से अधिक है प्रजनन दर
