मुरादाबाद : मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में मारपीट में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र में पंडित नगला निवासी गुफरान अली …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में मारपीट में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र में पंडित नगला निवासी गुफरान अली मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि नौ जुलाई को रात में नौ बजे घर पर महमान आए थे। तभी गुफरान गली से दुकान पर खाने का सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसके साथ मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट शुरू कर दी। गुफरान गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिया निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मगलबार की सुबह दो बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। गुफरान के परिवार में पत्नी आफिया सहित तीन भाई इकबाल इकबाल ,उस्मान, सुभान हैं। परिजनों ने थाने में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : देश की सुरक्षा में खतरा बने पश्चिम यूपी के फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज

संबंधित समाचार